भारत से मक्का पहुंचा 2500 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था, अगले महीने हज के लिए की गई हैं तैयारियाँ

Satyam Kumari24 May 20241 min read0 viewsIndia

भारत से तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था मक्का पहुंचा

हज के लिए भारत से तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था मक्का में पहुंच चुका है। अगले महीने वार्षिक हज की शुरुआत होने वाली है जिसके लिए पहले से ही तीर्थयात्री सऊदी में पहुंच रहे हैं। हज के लिए सऊदी गए भारतीयों के पहले जत्थे में 2500 तीर्थ यात्री हैं जिन्हें मक्का के अलग-अलग अकोमोडेशन सेंटर में रखा गया है।

इस बात की जानकारी दी गई है की यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विदेश से हज के लिए सऊदी में पहुंच रहे हैं तीर्थयात्री

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है की बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री हज के लिए सऊदी पहुंच रहे हैं। Saudi Directorate of Passports के द्वारा कहा गया है कि उनकी सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। एयर और लैंड और सी बॉर्डर से तीर्थयात्री सऊदी पहुंच रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस साल हज की शुरुआत 14 जून से की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment