भारतीय कामगारों के लिए खुशखबरी, 1 मई से दुबई के लिए AIR INDIA शुरू करेगा विमानों का संचालन, आसान टिकट बुकिंग सेवा उपलब्ध

Satyam Kumari19 April 20241 min read0 viewsUAE

यूएई आवागमन करने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए अच्छी खबर

संयुक्त अरब अमीरात में आवागमन करने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली-दुबई रूट पर A350 विमान का संचालन शुरू किया जायेगा। दुबई में भारी संख्या में भारतीय कामगार काम करते हैं। यात्रियों के लिए एक नई सेवा जल्द ही शुरूहोने वाली है।

कब से शुरू किया जाएगा संचालन?

Air India के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 1 मई 2024 से दिल्ली-दुबई के बीच A350 विमान का संचालन किया जायेगा। सप्ताह के सातों दिन विमान की सेवा प्रदान की जाएगी। यह फ्लाईट 20:45 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और 22:45 बजे दुबई पहुंचेगी। वापसी में 00:15 बजे दुबई से प्रस्थान कर 4:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यात्री आसानी से टिकट की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप या ट्रैवल एजेंटों के जरिए कर सकते हैं। कामगारों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment