भारतीय दूतावास ने नए स्थान के लिए ट्रांसफर किया सेवा, 27 से 31 मार्च तक BLS सेंटर पर मिलेगी सुविधा

Satyam Kumari27 March 20251 min read0 viewsOman

ओमान में भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास के जरिए गाइडलाइन जारी किया गया है। कहा गया है कि सेवाएं अब दूसरे स्थान पर ट्रांसफर की जा रही है। उसी स्थान से वीजा और पासपोर्ट संबंधी सेवाएं दी जाएंगी।

नए स्थान पर BLS सेंटर

मस्कट में Embassy of India ने यह घोषणा की है कि 27 मार्च 2025 से Consular Services and Attestation counters को Al Wattaya के BLS सेंटर पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अटेस्टेशन सर्विस की शुरुआत 8:00 AM से लेकर 3:30 PM तक दी जाएगी। यह सेवाएं 27 मार्च से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच दी जाएगी।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि 1 अप्रैल 2025 से BLS Centre की CPV services लोगों को 7:30 AM से लेकर 6:30 PM प्रदान किया जाएगा। वहीं अटेस्टेशन की सेवाएं 7:30 AM से लेकर 3:00 PM दी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment