भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, 8 जून से सऊदी के लिए शुरू किया जाएगा संचालन, मिलेगी 14 साप्ताहिक विमानों की सेवा

Satyam Kumari6 June 20241 min read0 viewsIndia

आवागमन की सेवा को लेकर जारी किया गया अपडेट

SAUDI में आवागमन की सेवा को लेकर नई अपडेट जारी किया गया है। सऊदी General Authority for Civil Aviation (GACA) के द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार भारतीय एयरलाइन Akasa Air के द्वारा दोनों देशों के बीच विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार विमानों का संचालन अहमदाबाद, मुंबई, रियाद और जेद्दाह के बीच किया जायेगा।

कब से शुरू किया जायेगा विमान का संचालन?

अधिकारियों के द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार विमानों का संचालन शनिवार 8 जून से किया जायेगा। दोनों देशों के बीच 14 साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जायेगा। इनमें से 12 विमान मुंबई के लिए और 2 विमान अहमदाबाद के लिए संचालित किए जायेंगे।

इसकी मदद से दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को आसानी होगी। यात्रा के समय सभी यात्रियों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। बड़ी संख्या में भारतीय कामगार सऊदी में काम करते हैं और उनके आवागमन को आसान बनाने के लिए विमान सेवा का सही संचालन जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment