मक्का में एंट्री के लिए निवासियों और प्रवासियों के पास होना चाहिए Permit, पकड़े जाने पर लाखों का जुर्माना

Satyam Kumari16 May 20241 min read0 viewsSaudi

बिना परमिट के मक्का में प्रवेश की कोशिश करता है तो लाखों का लगेगा जुर्माना

बुधवार को सऊदी आंतरिक मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति बिना परमिट के मक्का में प्रवेश की कोशिश करता है तो उस पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। मक्का में अगर कोई व्यक्ति हज करने के लिए जा रहा है तो परमिट के साथ ही एंट्री की अनुमति होगी।

अगर कोई व्यक्ति बिना परमिट के Makkah, the Central Haram Area, the Holy Sites of Mina, Arafat और Muzdalifah, the Haramain train station और सुरक्षा कंट्रोल सेंटर में पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम 2 जून से लेकर 20 जून तक लागू होगा।

कितना तक लगाया जा सकता है जुर्माना?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बिना परमिट के पकड़े जाने वाले आरोपी पर SR10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। ध्यान रखें कि यह नियम सऊदी नागरिक, प्रवासी और विजिटर सभी पर लागू होगा। गलती दोहराने पर आरोपी पर SR100,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। तीर्थ यात्रियों को गलत तरीके से ट्रांसपोर्ट करने वाले आरोपियों पर SR50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment