महिला समृद्धि योजना के लिए राशन कार्ड e-KYC करना जरूरी, ऑनलाईन पूरी हो जाएगी प्रक्रिया

Satyam Kumari19 March 20251 min read0 viewsIndia

दिल्ली में रहने वाले ऐसे नागरिक जिनके पास राशन कार्ड है उनके लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। सरकार की तरह कहा गया है कि अब जितने भी राशन कार्ड धारक है उनके लिए यह ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है।

राशन कार्ड धारकों का e-KYC नहीं होगा तो क्या होगा?

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए यह काफी जरूरी है। साथ ही महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड का राशन कार्ड से जुड़ा हुआ जरूरी है। इस बात की जानकारी दी गई है कि 2013 के बाद दिल्ली के राशन कार्डधारकों का e-KYC नहीं हुआ है।

राशन कार्ड को अपडेट करने के लिए आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है। e-KYC की प्रक्रिया को नजदीकी जनसेवा केंद्र से जाकर पूरा कर सकते हैं। वहीं यह काम ऑनलाइन भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने इसके लिए Mobile App भी लॉन्च किया गया है।

क्या होगी ऑनलाइन e-KYC की प्रक्रिया?

इसके लिए सबसे पहले ‘मेरा KYC’ और AadhaarFaceRD एप डाउनलोड करें। इसके बाद Verify Location का ऑप्शन पर लिखें। इसके बाद अपना आधार नंबर enter करना है जिसके बाद OTP आएगा। इसके बाद OTP और Captcha Code डालें। इसके बाद डिटेल के साथ Face eKYC का बटन दबाना होगा। इसके बाद फोटो आइडेंटिफिकेशन के बाद ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment