मुंबई आने वाली Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री को आया पैनिक अटैक फिर बिगड़ी हालत, 16 घंटे फंसे रहें यात्री

Satyam Kumari3 April 20251 min read0 viewsIndia

तुर्की में remote Diyarbakir Airport पर 200 से अधिक भारतीय यात्री फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार लंदन से मुंबई जाने वाली Flight की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण इस तरह की समस्या समाने आई है।

16 घंटे तक फंसे रहे भारतीय यात्री

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तुर्की में यह भारतीय यात्री करीब 2 घंटे के लिए फंसे रहे। इस बात की जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट पर प्लेन फंस गया था। यात्रियों के लिए दूसरी विमान की व्यवस्था करने में टाईम लग रहा है। लैंडिंग के दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई की एक यात्री को पैनिक अटैक आया था जिसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तुर्की में एयरपोर्ट के द्वारा इस मामले को संभाला नहीं जा सका है। यात्रियों ने लगातार कहा है कि उनके लिए अल्टरनेटिव विमान की व्यवस्था कर दें। उनके द्वारा कहा गया है कि उनके लिए अकोमोडेशन की कोई सुविधा नहीं प्रदान की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment