मुंबई एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी डिक्लेयर, Vistara flight में बम होने की सूचना से हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Satyam Kumari2 June 20241 min read0 viewsIndia

रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दिया गया

रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पेरिस से मुंबई आने वाली Vistara flight में बम होने की सूचना मिली है। बम होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई। इस फ्लाईट में 12 क्रू मेंबर्स सहित 306 यात्री सवार थे। शुक्रवार को Delhi-Srinagar flight में भी ऐसी ही धमकी मिली थी।

रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि पेरिस के Charles de Gualle airport से मुंबई आ रही फ्लाईट UK 024 में airsickness bag में हैंड रिटेन नोट मिला है जिसके जरिए बम की सूचना दी गई है।

विमान की कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई थी विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग 10:19 am. में कराई गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई और विमान के लैंडिंग की तैयारी की जाने लगी। विमान को Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर लैंडिंग कराई गई है।

Share:

Comments

Leave a comment