मेगा रूट ब्लॉक का ऐलान. 21 जुलाई से भारी वाहनों पर प्रतिबंध. दिल्ली से अंदर बाहर आने जाने वालों के लिए गाइडलाइन हुआ जारी

Lov Singh16 July 20242 min read0 viewsIndia

कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है, जिसे 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। डायवर्जन दो चरणों में लागू होगा।

पहला चरण: 21 जुलाई से भारी वाहनों पर प्रतिबंध

21 जुलाई की रात से, कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ये वाहन बाईपास से संचालित होंगे और चुन्हेटी कट से प्रवेश करते हुए हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, लिंक रोड से गुजरेंगे।

दूसरा चरण: 29 जुलाई से सभी वाहनों पर रोक

29 जुलाई से दूसरे चरण में सभी वाहनों पर रोक होगी। पहला चरण 22 से 29 जुलाई तक जारी रहेगा, जिसमें कांवड़िए एवं हल्के वाहनों का एक तरफ से आवागमन होगा।

वैकल्पिक मार्ग

सभी भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। खाद्य पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा। सभी प्रकार के हल्के वाहनों को कांवड़ रूट छोड़कर चलाया जाएगा। हल्के वाहनों को कांवड़ मार्ग को क्रास कराया जाएगा।

विशेष रूट

  • काली नदी से सरसावा बाईपास कांवड़ मार्ग पर सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • आटो, ई-रिक्शा, बाइक घंटाघर चौक, आंबेडकर चौक, दर्पण तिराहा से जा सकेंगे।

बस स्टैंड व्यवस्था

22 जुलाई से 4 अगस्त तक देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, दिल्ली जाने वाली बसें देहरादून रोडवेज बस स्टैंड से कांशीराम अस्थायी बस स्टैंड से संचालित होंगी, जिन्हें दिल्ली रोड से चुनहेटी कट से बाईपास होते हुए चलाया जाएगा।

Heavy Vehicle रूट

  1. सहारनपुर से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन नानौता, जलालाबाद, तीतरों, गंगोह से करनाल और सरसावा से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत से जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
  2. देवबंद से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़गांव, नानौता, जलालाबाद, तीतरों, गंगोह, करनाल होकर निकलेंगे।

Light Vehicle रूट

  1. सहारनपुर से दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले हल्के वाहन गागलहेड़ी, नागल, देवबंद, रोहाना कलां होकर चलेंगे।
  2. सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जाने वाले हल्के वाहन सहारनपुर बाईपास से कोलकी कट, नागल, रोहाना कलां से रामपुर तिराहा होकर निकलेंगे। भारी वाहन इस मार्ग पर बंद रहेंगे।
  3. सहारनपुर से यमुनानगर, अंबाला जाने वाले वाहन देहरादून अंबाला हाईवे से सरसावा चौकी, शाहजहांपुर से निकलेंगे।
  4. सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन 14 से 21 जुलाई तक सहारनपुर बाईपास से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की होकर जाएंगे। 21 जुलाई से 4 अगस्त तक ये वाहन सहारनपुर बाईपास से गागलहेड़ी, देहरादून, हरिद्वार निकलेंगे।

इस रूट प्लान के लागू होते ही कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक संचालन सुचारु रहेगा। कांवड़िए और आम जनता के बीच किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है।

 

Share:

Comments

Leave a comment