यूएई में Passport, Emirates ID और रेजीडेंसी परमिट के लिए आसान हुई प्रक्रिया, टाईम की बचत के साथ प्रवासियों के लिए सहूलियत

Satyam Kumari2 May 20241 min read0 viewsUAE

प्रवासियों के Emirates ID और residency permits को लेकर जारी किया गया अपडेट

संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों के लिए Emirates ID और residency permits को जारी करने की प्रक्रिया को लेकर अपडेट दिया गया है। Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के द्वारा बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रवासियों के Emirates ID और residency permits साथ ही अमीराती के पासपोर्ट के लिए अब प्रक्रिया आसान हो गई है।

पासपोर्ट में पर्सनल फोटो अटैचमेंट की नहीं है जरुरत

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पासपोर्ट सेवाओं के लिए पर्सनल फोटो अटैचमेंट की जरूरत नहीं होगी। वहीं ID card और residence permit services के लिए सभी मेन अटैचमेंट जैसे कि पासपोर्ट अटैचमेंट, नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन सम्मरी और पर्सनल फोटो को हटा दिया गया है।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आईसीपी के द्वारा स्मार्ट पेमेंट चैनल जैसे कि Apple Pay और Google Pay की भी शुरुवात की गई है। इसकी मदद से पेमेंट प्रक्रिया आसान हो गई है और उनका टाईम भी बच रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment