यूएई : हिट एंड रन मामले में आरोपी महिला ड्राईवर को तुरंत किया गया गिरफ्तार, बच्ची को किया गंभीर रूप से घायल

Satyam Kumari19 May 20241 min read0 viewsUAE

आरोपी महिला ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार

शारजाह पुलिस ने एक अरबी महिला को गिरफ्तार किया है जिसपर यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस ने बताया है कि महिला ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बच्ची को कुचल दिया और फिर आगे निकल गई। यह हादसा शुक्रवार को हुआ जब महिला ने बच्ची को कुचल दिया और वह घायल हो गई।

शारजाह पुलिस के General Command के Central Operations रूम को इस घटना की जानकारी शुक्रवार 8.30pm में मिली थी। एक हिट एंड रन मामले में Al Khan Street पर एक महिला ने बच्ची को घायल कर दिया था।

शारजाह पुलिस ने तुरंत महिला की खोज शुरू कर दी

इसके बाद शारजाह पुलिस ने तुरंत महिला की खोज शुरू कर दी और तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने अपनी गलती मान ली है। पुलिस ने कहा है कि लोगों को कभी भी इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment