रेलवे में निकली 9000 टेक्नीशियन की भर्ती, सेलरी भी भरपूर हुआ अनाउंसमेंट.

Lov Singh23 April 20241 min read0 viewsIndia

रेलवे में टेक्नीशियन की भर्ती के लिए नौ हजार से अधिक पद खाली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है। इसके लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आवेदक को 10वीं पास होने के साथ ही आईटीआई भी किया होना चाहिए।

रेलवे में टेक्नीशियन के 9 हजार 144 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। जिसमें 1092 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और 8052 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड-III की है।

रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पद पर शुरुआती सैलरी 29200 रुपये और टेक्नीशियन ग्रेड III की शुरुआती सैलरी 19900 रुपये है। इसके अलावा कई बोनस और लाभ प्राप्त होंगे। जिसमें हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता आदि शामिल हैं।

टेक्नीशियन काम करते समय उच्च अधिकारियों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियां पूरी करनी होती हैं। जिसमें रेलवे रोलिंग स्टॉक पर कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना, मरम्मत व रखरखाव का रिकॉर्ड तैयार करना, ब्रेक, इंजन आदि सहित रेलवे रोलिंग स्टॉक को इकट्ठा करना और जोड़ना आदि शामिल है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जांच कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों के लिए यह एक अच्छा मौका है और इसे अवसर के रूप में देखा जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment