विदेश में WhatsApp का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, अब चुकाना होगा Dh10,000 का जुर्माना

Satyam Kumari17 December 20241 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में सोशल मीडिया का अगर कोई व्यक्ति गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाती है। इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति को जुर्माने के तौर पर लाखों रुपए चुकाने का निर्देश दिया गया है। आरोपी पर एक महिला को इंसल्ट करने का आरोप है।

WhatsApp के जरिए महिला का किया था इंसल्ट

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए महिला का इंसल्ट किया था जिसके बाद उसपर यह कार्यवाही की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी ने उस महिला का इंसल्ट किया था जिसके कारण महिला ने बहुत ही खराब महसूस किया।

महिला ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कर तो बताया था कि आरोपी व्यक्ति ने महिला को WhatsApp के जरिए उसे अपमानजनक मैसेज किया था। कोर्ट ने अपनी जांच में पाया कि इसके कारण महिला को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा। महिला ने इसके लिए Dh51,000 मुवावजे की घोषणा की गई है। इससे महिला की छवि को बेहद नुकसान हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment