विदेश से पैसा आने, जाने पर पर नहीं लगेगा टैक्स और शुल्क. देश में Remittance सेवा पोस्ट ऑफिस बैंक ने किया चालू

Lov Singh19 June 20241 min read0 viewsIndia

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) आर विश्वेश्वरन ने बुधवार को जानकारी दी कि आईपीपीबी ने यूरोनेट के रिया मनी ट्रांसफर के साथ मिलकर विदेशों से भारत में Remittance  सेवा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य बैंकिंग से वंचित और कम बैंकिंग सेवाओं वाले लोगों की मदद करना है।

पूरी या आंशिक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी

आईपीपीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से धन पाने वाले लोग अपनी पसंद के अनुसार पूरी राशि या आंशिक राशि निकाल सकेंगे।

आईपीपीबी खाते में भेज भी सकते हैं पैसा

विश्वेश्वरन ने यह भी बताया कि विदेश से प्राप्त पैसा सीधे आईपीपीबी खाते में भेजने का विकल्प भी होगा। यह पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी और बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर लोग इस राशि को निकाल सकेंगे। इस सेवा का लाभ डाकिए के माध्यम से भी दिया जाएगा, जिससे लोगों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

 

रिया मनी ट्रांसफर की 200 देशों में मौजूदगी

रिया मनी ट्रांसफर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) इग्नेसियो रीड ने बताया कि उनकी कंपनी की 200 देशों में मौजूदगी है और मनी रेमिटेंस सेगमेंट में इसकी 22% बाजार हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि आईपीपीबी के साथ इस साझेदारी से भारत में उनकी मौजूदगी वाली जगहों की संख्या लगभग 30% बढ़ जाएगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment