शारजाह के Al Nadha इलाक़े में बिल्डिंग में लगी भयानक आग, 5 लोगों की गई जान और 44 हुए घायल

Satyam Kumari6 April 20241 min read0 viewsUAE

शारजाह के Al Nadha इलाक़े में लगी भयानक आग

संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार रात शारजाह के Al Nadha इलाक़े भयानक आग में 5 प्रवासियों की जान चली गई है। दुबई में Philippine Consulate-General (PCG) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बिल्डिंग में लगी इस आग में एक Filipina प्रवासी की जान चली गई है। इसी बिल्डिंग में रहने वाले 10 और Filipinos भी घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताते चलें कि शारजाह पुलिस के द्वारा इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है और 44 लोग घायल हुए हैं। गुरुवार रात Al Nahda इलाके के एक रिहायासी बिल्डिंग में भयानक आग लग गई थी।

दम घुटने के कारण गई जान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पीड़ितों की जान दम घुटने के कारण गई है। पुलिस ने बताया है कि 17 पीड़ित अभी अस्पताल में भर्ती है और 27 पीड़ितों डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment