सऊदी : 1 जुलाई के बाद हायर किए गए कामगारों के लिए बदला नियम, ऑनलाईन ट्रांसफर की जाएगी सैलरी

Satyam Kumari21 June 20241 min read0 viewsSaudi

सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए नया अपडेट जारी किया गया है

सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए नया अपडेट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि अब जिन कामगारों को हायर किया जायेगा उनकी सैलरी को लेकर नया नियम लागू कर दिया जाएगा। बताया गया है कि सऊदी में आने वाले नए कामगारों की सैलरी को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।

कब से लागू होगा यह नियम?

बताते चलें कि यह नियम 1 जुलाई 2024 या इसके बाद से आने वाले कामगारों पर लागू होगा। Musaned platform के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नियोक्ताओं का यह फर्ज बनता है कि वह 1 जुलाई 2024 के बाद आने वाले कामगारों का सैलरी ट्रांसफर ऑनलाइन करें।

कैसे किया जाएगा सैलरी ट्रांसफर?

बता दें कि कामगारों का सैलरी ट्रांसफर digital wallets के Domestic Workers Salaries icon के जरिए किया जायेगा। अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद कामगारों के अधिकारों की रक्षा करना है। अधिक जानकारी के लिए Musaned toll-free number 920002866 पर कॉल कर सकते हैं। 

Share:

Comments

Leave a comment