सऊदी : 1 जुलाई से नियुक्त हुए घरेलू कामगारों के लिए बदला नियम, सैलरी का ऑनलाईन किया जाएगा भुगतान

Satyam Kumari22 June 20241 min read0 viewsSaudi

कामगारों के लिए तय कर दिया गया है नया नियम

सऊदी में जो भी कामगार काम करने के लिए जाने वाले हैं उनके लिए नए नियमों को तय कर दिया गया है।अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी घरेलू कामगार जिनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2024 से होगी उनको सैलरी देने के तरीके में बदलाव किया है।  

बताते चलें कि Musaned domestic workers services platform के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2024 से नियुक्त होने वाले कामगार की सैलरी ऑनलाइन दी जाएगी। कामगार को वह सैलरी नियोक्ता के द्वारा Domestic Workers’ Salaries icon के द्वारा मान्यता प्राप्त डिजिटल वॉलेट में ही देनी होगी।

कामगारों की अधिकारियों की रक्षा के लिए लिया गया है फैसला

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह फैसला कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है। कामगारों को सैलरी से जुड़ी किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी Musaned toll free number 920002866 से प्राप्त कर सकते हैं। 

Share:

Comments

Leave a comment