सऊदी : 12 हफ्ते तक बढ़ाया गया कामगारों के लिए छुट्टी, लागू किया जाएगा नया लेबर लॉ

Satyam Kumari2 February 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में रहने वाले प्रवासियों के लिए बड़ी खबर है। वहां बड़ी संख्या में विदेशी कामगार काम करते हैं ऐसे में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसा कहा गया है कि नियमों में बदलाव का मकसद कामकाजी माहौल को बेहतर बनाना है। इससे कामगारों की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाई जा सकेगी और बड़ी संख्या में विदेशों कामगारों को सऊदी आकर्षित किया जा सकेगा।

कामकाजी महिलाओं को खुशखबरी

मिली जानकारी के अनुसार इसका सबसे अधिक लाभ कामकाजी महिलाओं को होने वाला है क्योंकि मातृत्व अवकाश को बढ़ा दिया गया है। पहले जहां कामकाजी महिलाओं को यह अवकाश मात्र 10 हफ्ते का मिलता था अब इसे बढ़ाकर 12 हफ्ते कर दिया गया है। इससे माताएं अपनी नवजात बच्चों के साथ अधिक समय तक रह सकेंगी।

नए नियम के मुताबिक शादी, साथी की मृत्यु या ओवरटाइम आदि से संबंधित नियमों में भी बदलाव किया गया है। कहा गया है शादी के लिए 5 दिन की पेड छुट्टी मिलेगी। नौकरी छोड़ने के इच्छुक कामगार को 30 दिन का नोटिस देना होगा। पति या पत्नी की मृत्यु होने पर कर्मचारी को पांच दिन की पेड छुट्टी मिलेगी। इन सभी नियमों के आ जाने से कामगारों का जीवन और भी आसान हो जाएगा और वह बिना किसी चिंता के काम पर फोकस कर पाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment