सऊदी : 25 हज़ार प्रवासियों को किया एक साथ गिरफ्तार, नकली Visa पर रहना और काम करना पड़ा भारी

Satyam Kumari23 March 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में अवैध तरीके से रहने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान की जा रही है। सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि इस जांच अभियान के दौरान 25 हज़ार से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन सभी आरोपियों को एक सप्ताह के अंदर ही गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

25,150 illegal residents किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि जांच अभियान के दौरान 25,150 illegal residents को गिरफ्तार किया गया है। यह जांच अभियान 13 मार्च से लेकर 19 मार्च के बीच किया गया है। रेजिडेंस लॉ के 17,886 violators, बॉर्डर सुरक्षा के 4,247violators और लेबर लॉ के 3,017 violators को गिरफ्तार किया गया है। 30,528 violators को डिप्लोमेटिक मिशन में भेज दिया गया है।

इसके साथ ही 36 ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की गई है जो आरोपियों को ट्रांसपोर्ट, शेल्टर और उन्हें काम देने का काम कर रहे थे। 38,061 illegal residents पर इससे संबंधित कार्यवाही की जा रही है जिसमें 2,266 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह की हरकत करते हैं प्रवासियों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आरोपी को 15 साल तक की जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment