सऊदी : 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को RSV vaccine लेने की दी गई सलाह, तुरंत अपने डॉक्टर से करें संपर्क

Satyam Kumari20 April 20241 min read0 viewsSaudi

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अपडेट

सऊदी में स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए अपडेट में कहा गया है कि ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है उन्हें Respiratory Syncytial Virus (RSV) vaccine दिया जाएगा। बता दें कि infectious diseases consultant Dr. Abdullah Mufarreh Asiri ने इस बात की जानकारी दी है कि इस वर्ग के सभी लोगों को यह वैक्सीन लेनी चाहिए।

Sehhaty app के जरिए कर सकते हैं वैक्सीन के लिए बुकिंग

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Sehhaty app के जरिए वैक्सीन ले सकते हैं। इस वर्ग के सभी लोगों को यह वैक्सीन लगाने की सलाह दी गई है क्योंकि यह उस वायरस से रक्षा करता है जो respiratory infections और heart attacks के लिए जिम्मेदार है।

टीकाकरण के बाद बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है। सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है कि यह वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित रखें और नियमों का पालन करें।

Share:

Comments

Leave a comment