सऊदी Airport पर पहुंचते ही बिगड़ी भारतीय तीर्थ यात्री की तबीयत, मेडिकल टीम ने बचाई जान

Satyam Kumari5 June 20241 min read0 viewsSaudi

मेडिकल टीम ने भारतीय समेत दो एशियाई प्रवासियों की बचाई जान

जेद्दाह में एक हॉस्पिटल में मेडिकल टीम ने भारतीय समेत दो एशियाई प्रवासियों की जान बचाई थी। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों को सऊदी में जाने के बाद हार्ट अटैक आया था। बताया गया कि दोनों प्रवासियों में से एक 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति और एक 50 वर्षीय Indonesian महिला शामिल थी।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सीने में दर्द शुरू हुआ

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जेद्दाह के King Abdul Aziz International Airport पर पहुंचते ही उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत cardiac unit में भर्ती करा दिया गया। वहां पर उनकी जांच शुरू कर दी गई।

इसके बाद उनका catheterization procedure के जरिए ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया। दोनों का ऑपरेशन सफल रहा। इसके बाद दोनों की स्थिति स्टेबलाइज होने तक उन पर नज़र रखी गई। जीवन में कम से कम एक बार हज करना जरूरी होता है।

Share:

Comments

Leave a comment