सऊदी Airport पर ही पकड़े गए 500 यात्री, विजिट वीजा पर करना चाहते थे हज, कार्यवाही जारी

Satyam Kumari19 April 20251 min read1 viewsSaudi

शुक्रवार को सऊदी अधिकारियों के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार जेद्दा के King Abdulaziz International Airport पर करीब 500 Egyptian nationals को पकड़ लिया गया है क्योंकि वो गलत वीजा पर हज करने की कोशिश कर रहे थे।

इन यात्रियों के पास नहीं था परमिट

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास हज करने के लिए परमिट नहीं है तो उसे हज करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दरअसल इन यात्रियों के पास ट्रांजिट या विजिट वीजा था जिसपर यह हज करना चाहते हैं।

लेकिन नियम के अनुसार हज की अनुमति केवल उन्हीं तीर्थ यात्रियों को दी जा सकती है जिनके पास हज वीजा है। तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट या विजिट वीजा पर हज की अनुमति नहीं दी जाती है। वहीं इजिप्ट की Ministry of Tourism ने अपनी नागरिकों के लिए बयान जारी करते हुए कहा है कि उन लोगों को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। अवैध पैकेज पर आज की कोशिश करना कानूनन अपराध है।

Share:

Comments

Leave a comment