सऊदी : Nusuk कार्ड के बिना Entry करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, जुर्माने के साथ देश निकाला की सजा

Satyam Kumari5 June 20241 min read0 viewsSaudi

तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया अपडेट

सऊदी में तीर्थ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अपडेट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि उनके पास NUSUK कार्ड होना ही चाहिए। अधिकारियों ने साफ-साफ कहा है कि अगर किसी व्यक्ति के पास यह कार्ड नहीं होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्ड न होने की स्थिति में चुकाना होगा भारी जुर्माना

बताते चलें कि देश के Ministry of Religious Affairs के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर किसी तीर्थ यात्री के पास NUSUK cards नहीं होगा तो उसपर SR10,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। गलती दोहराने पर आरोपी पर SR100,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। Nusuk ID card के बिना सऊदी के कई इलाकों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

देश निकाला की भी दी जाएगी सजा

इस बात की भी जानकारी दी गई है कि गलती करने की स्थिति में प्रवासी को देश निकाला की भी सजा दी जाएगी। यह भी जानना जरूरी है कि किसी भी नागरिक, प्रवासी या विजिटर को 2 जून से लेकर 20 जून तक मक्का में बिना परमिट के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Share:

Comments

Leave a comment