सऊदी अधिकारियों ने 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बिना Permit वाले तीर्थ यात्रियों की करा रहे थे Entry

Satyam Kumari16 June 20241 min read0 viewsSaudi

हज सिक्योरिटी प्लान का पहला चरण पूरा किया गया

शनिवार को आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा व्यवस्था के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि हज सिक्योरिटी प्लान का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और इस दौरान तीर्थ यात्रियों का अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। इस बात की भी जानकारी दी गई की अवैध तरीके से हज की कोशिश कर रहे आरोपियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान करीब 25 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो हज रेगुलेशन को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। आरोपी Dhul Hijjah 9 की रात आरोपियों को करीब 103 लोगों को ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

आरोपियों के पास नहीं था हज परमिट

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि आरोपियों के पास हज परमिट नहीं था। लेकिन इसके बाद यह उन्हें ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। Arafat, Muzdalifah, और Mina के लिए तीर्थ यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान की जा रही है। इस दौरान तीर्थ यात्रियों का भी अच्छा ख्याल रखा जा रहा है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share:

Comments

Leave a comment