सऊदी : अधिकारियों ने ईद के मौके पर की छुट्टी की घोषणा, कामगारों को 4 दिन मिलेगा आराम

Satyam Kumari11 March 20251 min read1 viewsSaudi

सऊदी में अधिकारी बयान के अनुसार ईद के मौके पर छुट्टी की जानकारी दी गई है। Ministry of Human Resources and Social Development के द्वारा यह कहा गया है कि प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए Eid Al-Fitr holiday की जानकारी दी गई है।

किस दिन की गई है छुट्टी?

बताते चलें कि सऊदी में Eid Al-Fitr holiday के मौके पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए करीब चार दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। Saturday, Ramadan 29 से कामगारों को छुट्टी मिलेगी।

अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि इस दौरान ईद की छुट्टी रविवार 30 मार्च 2025 से लेकर बुधवार 2 अप्रैल 2025 तक होगी। कर्मचारियों को फिर से गुरुवार तीन अप्रैल 2025 से ऑफिस में आना होगा। इससे पहले Saudi Central Bank ने कर्मचारियों के लिए ईद के मौके पर आधिकारिक छुट्टी की घोषणा कर दी है। सभी कंपनियों को इस दिन छुट्टी दी जाएगी। रमजान के महीने की शुरुआत हो चुकी है और तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके बाद आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment