सऊदी : एक सप्ताह के अंदर सुरक्षा अधिकारियों ने 18 हज़ार प्रवासियों को किया गिरफ्तार, चेकिंग चालू

Satyam Kumari13 April 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस तरह के जांच अभियान के बाद करीब 18,669 illegal residents को गिरफ्तार किया गया है। करीब एक सप्ताह के अंदर ही इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई कि यह अभियान 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच चलाई गई है।

बॉर्डर सुरक्षा नियमों का भी किया गया उल्लंघन

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस जांच अभियान में रेजिडेंसी नियम के 11,813 violators, बॉर्डर सुरक्षा नियम के 4,366 violators और लेबर लॉ के 2,490 violators को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा अधिकारियों ने करीब 1497 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो अवैध तरीक़े से देश से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।

तय की गई है कड़ी सजा?

इस तरह की गलती करने वाले लोगों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बॉर्डर सुरक्षा, लेबर लॉ या रेजिडेंस वीजा नियम का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तारी के बाद 15 साल तक की जेल हो सकती है और SR1 million तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment