सऊदी : ऑनलाईन फ्रॉड के आरोप में आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिली 5 साल जेल की सजा

Satyam Kumari16 April 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में ऑनलाईन फ्रॉड करने वाले एक व्यक्ति को 5 साल जेल की सजा सुनाए गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति पर करीब 41 लोगों के साथ फ्रॉड करने का आरोप लगा है। इस मामले में मिनिस्ट्री ऑफ़ जस्टिस के द्वारा जांच पूरी कर ली गई है और उसके बाद आरोपी को सजा सुनाई गई है।

आरोपी कई स्थानों पर कर रहा था फ्रॉड

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी कई लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। परेशान होकर पीड़ितों के द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी ने करीब 41 लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

जांच में यह पता चला है कि आरोपी ऑनलाइन नकली प्रोडक्ट वीजा करता था और इसी से उसकी भारी कमाई होती थी। जांच के बाद आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान उसे दोषी पाया गया और उसे 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

Share:

Comments

Leave a comment