सऊदी के मक्का नगरपालिका के अधिकारियों ने शुरू की जांच, 95 बिना लाइसेंस वाले वेयरहाउस बंद

Satyam Kumari20 April 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में हर सीजन की शुरुआत को लेकर सभी उत्सुक है और अधिकारियों के द्वारा हज तीर्थ यात्रियों सहित सभी लोगों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है जिसका पालन अनिवार्य है। इस बात की चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अवैध वेयरहाउस के खिलाफ की गई कार्रवाई

सऊदी अधिकारियों के द्वारा अवैध वेयरहाउस के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इस दौरान करीब 95 बिना लाइसेंस वाले वेयरहाउस में छापेमारी की गई है। मक्का में नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा या जांच की गई है जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान किया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां पर सभी स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन हो। इस अभियान के जरिए मक्का के अलग-अलग गिलकों में बने वेयरहाउस की जांच की जा रही है। जहां पर वेयरहाउस के द्वारा सेफ्टी नियमों का उल्लंघन किया गया है उनके खिलाफ कार्यवाही जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment