सऊदी : कैंप में गई दो लोगों की जान, अधिकारियों ने की सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

Satyam Kumari21 February 20251 min read0 viewsSaudi

कैंप पर जाने वाले लोगों को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए वरना स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। कुछ इसी तरह की घटना सऊदी में हुई है जिसमें कैंप पर जाने वाले पति-पत्नी की एकदम घुटने से मृत्यु हो गई है।

क्या है मामला?

यह घटना सऊदी के Al Jawf Province की है जहां कैंपिंग के लिए कपल गया था। इन दोनों की टेंट के अंदर दम घुटने के कारण जान चली गई। दरअसल उन्होंने टेंट के अंदर गर्माहट के लिए charcoal जलाया था जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड पूरे टेंट में फैल गया। गैस को कहीं से भी कैंप से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। इसी कारण दम घुटने से दोनों की मृत्यु हो गई। Nokhbat Al Shamal Association के द्वारा इस मामले की जानकारी मिली है उन्होंने इसकी खबर अधिकारियों को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल डिफेंस अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति कैंप पर जाता है तो उन्हें कुछ जरूरी गाइडलाइन का पालन अवश्य कारण चाहिए। टेंट या बंद जगह में चारकोल या फायर वुड आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment