सऊदी : चोरी के आरोप में भारतीय समेत 8 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार, जांच जारी

Satyam Kumari20 June 20241 min read0 viewsSaudi

8 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 8 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर वाहन चुराने का आरोप लगा है। चोरी के आरोप में आठ प्रवासी सहित एक सऊदी नागरिक की भी गिरफ्तारी हुई है।

भारतीय युवक भी शामिल

बात तो चलें कि इस मामले में 8 प्रवासी सहित एक सऊदी नागरिक की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए प्रवासियों की पहचान भारतीय, पाकिस्तानी और यमिनी नागरिकों के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और उन्हें लोक अभियोजन भेज दिया गया है।

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि पहले भी इस तरह की चोरी के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। इससे पहले भी इसी तरह के मामले में रियाद में 14 प्रवासियों को कॉपर केबल चुराने का आरोप लगा है जिसकी कीमत SR8 million थी। नियमों का उल्लंघन आरोपियों पर भारी पड़ेगा। 

Share:

Comments

Leave a comment