सऊदी : तीर्थ यात्रियों के लिए Airport ने लॉन्च किया “Journey 45” अभियान, आसान प्रस्थान में मददगार

Satyam Kumari21 June 20241 min read0 viewsSaudi

तीर्थ यात्रियों की आवागमन को बनाया जा रहा है आसान

Jeddah Airports के द्वारा एक अभियान लॉन्च किया गया है जिसकी मदद से तीर्थ यात्रियों की आवागमन को आसान बनाया जा रहा है। हज तीर्थ यात्री अब अपने अपने देश लौटने लगे हैं। प्रस्थान के समय उनके पास अपना लगेज और Zamzam containers आदि होता है जिसकी जानकारी वह आसानी से डिस्क्लोजर फॉर्म और डॉक्यूमेंट के जरिए दे सकते हैं।

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा “Journey 45” नामक अभियान शुरू किया गया है। इसमें 50 से अधिक सरकारी और ऑपरेशनल एजेंसियों को शामिल किया गया है। इसके जरिए उनके आसान यात्रा के लिए निर्देश और गाइडलाइन भी जारी किए गए हैं। अभियान को Arabic, English, Chinese, French, और Urdu में ट्रांसलेट किया जायेगा।

King Abdulaziz International Airport से तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान के लिए की गई हैं तैयारियां

इस बात की जानकारी दी गई है कि King Abdulaziz International Airport से तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान के लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस अभियान को पूरा करने में विभिन्न media outlets, social media platforms और outdoor advertisements भी शामिल हैं। 

 

https://x.com/KAIAirport/status/1803442362477170927

Share:

Comments

Leave a comment