सऊदी : दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अवैध काम करते पकड़े गए, शुरू की गई जांच

Satyam Kumari19 March 20251 min read0 viewsExtra

सऊदी में एक यमनी और एक लेडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल रमजान के महीने में लोगों की भावनाओं का गलत फायदा उठाकर भीख मांगते हैं। इन दोनों आरोपियों पर 6 बच्चों को कैद करके उनसे भीख मंगवाने का आरोप लगा है।

आरोपियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि सऊदी में Anti-Human Trafficking Law लागू है। इसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति भीख मांगता है तो इसे कानून का उल्लंघन माना जाता है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग अलग इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की हरकत करते लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

यह अभियान General Department for Community Security and Combating Human Trafficking और Makkah Region Police साथ मिलकर कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की बात कही गई है। आरोपियों को लोक अभियोजन भेज दिया गया है। प्रवासियों को जेल के साथ डिपोर्ट भी किया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment