सऊदी : नियोक्ताओं के लिए Jawazat ने लॉन्च की नई सुविधा, Absher प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन कर सकेंगे चेंज

Satyam Kumari12 April 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में प्रवासियों और नियुक्ताओं के लिए नई सुविधा लॉन्च कर दी गई है जिसमें बताया गया है कि अब नियोक्ता प्रवासियों के पासपोर्ट इनफार्मेशन को ऑनलाइन बदल सकते हैं। यह काम आसानी से Absher platform के जरिए किया जा सकता है।

ऑनलाईन बदल सकते हैं पासपोर्ट का इनफॉर्मेशन

नियोक्ता को अब प्रवासी के पासपोर्ट इनफार्मेशन को बदलने के लिए General Directorate of Passports (Jawazat) जाने की जरूरत नहीं है। वह आसानी से घर बैठे ही ऑनलाईन Absher platform के जरिए यह काम कर सकते हैं। इसके लिए नियुक्त को कुछ शुल्क जो कि मात्र SAR 69 होगा, चुकाना होगा।

नियोक्ता यह काम आसानी से Absher प्लेटफॉर्म में जाकर “My Services” section में जाकर कर सकते हैं। नए पासपोर्ट का साफ सुधरा फोटो होना चाहिए। पासपोर्ट में अच्छी तरह पासपोर्ट नंबर और एक्सपायरी डेट होनी चाहिए। सऊदी में प्रवासियों के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करके जीवन आसान बनाया जा रहा है ताकि उन्हें पासपोर्ट और वीजा संबंधित रिन्यूअल या किसी तरह के बदलाव के दौरान परेशानी का सामना करने की जरूरत न पड़े।

Share:

Comments

Leave a comment