सऊदी : फूड प्वाइजनिंग की वजह से 35 लोग अस्पताल में हुए भर्ती, तुरंत अधिकारियों ने रेस्टोरेंट को किया बंद

Satyam Kumari1 May 20241 min read0 viewsSaudi

कई लोगों की तबियत फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई खराब

सऊदी में कई लोगों की तबीयत फूड प्वाइजनिंग की वजह से खराब हो गई है। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता Dr. Mohammed Al-Abdali ने कहा है कि आधे से अधिक लोगों को आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बताया गया है कि फूड पॉइजनिंग के बाद करीब 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी पीड़ितों ने रियाद के एक रेस्टोरेंट से खाना खाया था जिसके बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। अधिकारियों के द्वारा इस मामले में तुरंत कार्यवाही की गई और इस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। पब्लिक सेफ्टी काफी जरूरी है।

35 भर्ती लोगों में से 25 की तबीयत सुधरी और उन्हें आईसीयू से डिस्चार्ज किया गया

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 35 भर्ती लोगों में से 25 की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनकी स्थिति बेहतर है।

Share:

Comments

Leave a comment