सऊदी : बिना Hajj Permit वाले तीर्थ यात्रियों को ट्रांसपोर्ट करते आठ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जेल और जुर्माने तय

Satyam Kumari6 June 20241 min read0 viewsSaudi

हज यात्रियों के लिए जारी किया गया अलर्ट

सऊदी में आंतरिक मंत्रालय के द्वारा सभी हज यात्रियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि उन्हें किसी की कीमत पर हज के नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Hajj Security Forces ने आठ ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो हज नियम के उल्लंघन मामले में दोषी पाए गए हैं।

आठ आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

इस बात की जानकारी दी गई है कि हज नियमों से जुड़े उल्लंघन मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी 28 ऐसे लोगों को ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे जिनके पास हज परमिट नहीं था।

लगाया जाएगा भारी जुर्माना

General Directorate of Passports अधिकारियों के द्वारा इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि आरोपियों को 15 दिन तक की जेल और SR10,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रवासियों को हमेशा के लिए डिपोर्ट कर दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट करने में जिन वाहनों का इस्तेमाल किया गया है उसे जब्त कर लिया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment