सऊदी मंत्री ने हज तीर्थ यात्रियों के साइन किया एग्रीमेंट, बिना Permit वाले तीर्थ यात्रियों को Entry की अनुमति नहीं

Satyam Kumari15 January 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में तीर्थ यात्रा पर जाने वाली हज यात्रियों की सुविधा के लिए सऊदी और कुवैत के बीच एग्रीमेंट साइन किया गया है। यह एग्रीमेंट Kuwaiti Minister of Awqaf and Islamic Affairs, Dr. Mohammad Al Wasmi, और Saudi Minister of Hajj and Umrah, Dr. Tawfiq Al Rabiah, के बीच साइन किया गया है। दोनों देशों के बीच रविवार को यह जेद्दा एग्रीमेंट साइन किया गया है जिसमें इस साल होने वाले हज सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखने की बात कही गई है।

Hajj के लिए आधिकारिक Permit की होती है जरूरत

इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हज यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री को परमिट की जरूरत की समझ हो। समय-समय पर इस बात की जानकारी दी जाती है कि अगर कोई व्यक्ति हज पर जाना चाहता है तो उसके साथ परमिट होना ही चाहिए।

बिना Permit वाले तीर्थ यात्रियों को Entry की अनुमति नहीं होगी। अवैध तीर्थ यात्री को घर में जगह देना या ट्रांसपोर्टेशन की जगह देना नियम का उल्लंघन माना जाएगा। तीर्थ यात्रियों के लिए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Share:

Comments

Leave a comment