सऊदी : मक्का के ग्रैंड मस्जिद में ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट, यात्रियों के लिए आसान हुई सुविधाएं

Satyam Kumari2 April 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। वहां पर आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा उनके लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नई तकनीक का इस्तेमाल करके तीर्थ यात्रियों की यात्रा को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है।

मक्का के ग्रैंड मस्जिद में नई तकनीक का इस्तेमाल

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तीर्थ यात्रियों को नई तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षा किया जा रहा है। तीर्थ यात्रियों के लिए मस्जिद में electric golf cart service की शुरुआत की गई है। रमजान के दौरान इस सेवा का काफी लाभ मिला है।

इसकी मदद से ट्रांसपोर्टेशन में काफी सहूलियत मिली है। अधिकारियों के द्वारा 50 electric golf carts प्रदान किया गया है। इससे तीर्थ यात्रियों की जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। रमजान के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इस तरह की व्यवस्था की यात्रा सुविधा को आसान करती है।

Share:

Comments

Leave a comment