सऊदी में तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया गाइडलाईन, स्मोकिंग करने पर होगी कार्यवाही

Satyam Kumari11 March 20251 min read0 viewsSaudi

रमजान के दौरान सऊदी में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है जिस कारण सुरक्षा गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पीक उमराह सीजन के दौरान मक्का के ग्रैंड मस्जिद में तीर्थ यात्रियों की सहूलियत का ख्याल रखा जाएगा।

तीर्थ यात्रियों को अपने साथ कोई भी ऐसा सामान नहीं लाना चाहिए जो मुसीबत बने

यात्रा कर रही तीर्थ यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। यात्रियों के पास किसी भी तरह का औजार नहीं होना चाहिए। अगर उनके पास औजार बरामद किया जाता है तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

इसके अलावा ग्रैंड मस्जिद में स्मोकिंग, भीख मांगने या किसी भी तरह का कोई सामान बेचने पर पाबंदी है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मस्जिद या मस्जिद के प्रांगण में ऐसा करते हुए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ आधिकारिक कार्यवाही अवश्य की जाएगी। सभी तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि उन्हें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment