सऊदी में फ्रॉड हज कॉन्ट्रैक्टर से रहें सावधान, दो तीर्थयात्रियों की गई जान, आरोपी किया गया गिरफ्तार

Satyam Kumari27 May 20241 min read0 viewsSaudi

फ्रॉड हज अभियान से बचकर रहने की जरूरत

हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा अक्सर इस बात की चेतावनी दी जाती है कि तीर्थ यात्रियों को अवैध हज अभियान से बचकर रहना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक कांट्रेक्टर को गिरफ्तार किया गया है जिस पर बिना लाइसेंस के हज अभियान का आरोप लगा है। Ministry of Justice, Islamic Affairs, and Waqf के द्वारा कंप्लेंट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने बिना लाइसेंस के करवाया था हज अभियान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी ने बिना लाइसेंस के ही हज अभियान कराया था। यह भी बताया गया है कि आरोपी के द्वारा आयोजित किए गए हज अभियान में दो तीर्थ यात्रियों की जान चली गई है।

पता चला है कि दोनों आरोपी बहरीन के हैं। इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले को क्रिमिनल कोर्ट में रेफर कर दिया गया है।

पंजीकृत वेबसाइट और अधिकारियों के द्वारा ही करें हज अभियान की बुकिंग

तीर्थ यात्रियों के लिए सलाह दी गई है कि उन्हें पंजीकृत वेबसाइट और अधिकारियों के द्वारा ही हज अभियान के लिए बुकिंग करनी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment