सऊदी में भारतीय तीर्थ यात्री की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान, सुरक्षा टीम ने तुरंत लिया फैसला

Satyam Kumari13 June 20241 min read0 viewsSaudi

50 वर्षीय भारतीय तीर्थ की बचाई गई जान

सऊदी में तीर्थ यात्रा पर गए एक 50 वर्षीय भारतीय तीर्थ यात्री की जान बचाई गई है। मेरी जानकारी के अनुसार पीड़ित को गंभीर हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे तुरंत King Abdullah Medical City में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। Makkah Health Cluster के द्वारा बताया गया कि इमरजेंसी में उसे तुरंत ट्रांसफर कर दिया गया।

जांच के बाद की गई हार्ट अटैक की पुष्टि

उसके बाद मेडिकल जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि पीड़ित को हार्ट अटैक आया है। तुरंत उसे cardiac catheterization department में ट्रांसफर कर दिया गया और जांच में पता चला कि coronary आर्टरीज में ब्लॉकेज है।

करनी पड़ी ओपन हार्ट सर्जरी

इस मामले में यह जानकारी मिली कि पीड़ित की हालत को देखते हुए उसकी जान बचाने के लिए ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड़ी। सफलता पूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी की गई। बताया गया कि मरीज की हालत अब ठीक है और अब वह हज भी पर कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment