सऊदी : यात्रियों के लिए जारी किया गया सुरक्षा गाइडलाईन, बिना परमिट के एंट्री करने पर हजारों का जुर्माना

Satyam Kumari9 May 20241 min read0 viewsSaudi

आंतरिक मंत्रालय ने की जुर्माने की घोषणा

सऊदी 2 जून 2024 से लेकर 20 जून 2024 तक मक्का में एंट्री को लेकर नए नियम लागू हो जाएंगे। यात्रियों को मक्का में प्रवेश के लिए इस दौरान परमिट की जरूरत होगी। जो भी व्यक्ति परमिट के बिना प्रवेश की कोशिश करेगा उसपर SR10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

इन इलाकों के बिना परमिट के न करें प्रवेश

इस बात की जानकारी दी गई है कि मक्का शहर में, Central Haram Area, मीना, Arafat और Muzdalifah, the Haramain train station, सुरक्षा कंट्रोल सेंटर, हज ग्रुपिंग सेंटर और तत्कालीन सुरक्षा कंट्रोल सेंटर में बिना परमिट के पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

बताते चलें कि मंत्रालय के द्वारा एंट्री परमिट के संबंध में उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर SR10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। तय किए गए स्थानों में प्रवेश पर हज परमिट होना जरूरी है। गलती दोहराने पर आरोपी पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी है कि वह नियमों का पालन करें।

Share:

Comments

Leave a comment