सऊदी : लगातार जांच अभियान की मिली अनुमति, साथ में रखना होगा ID कार्ड

Satyam Kumari22 April 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में लेबर नियमों को अब सख्त किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों के द्वारा एक नई जानकारी दी गई है। यह कहा गया है कि Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) के द्वारा एक नए नियम की घोषणा की गई है।

जांच अभियान को सख्त करने के लिए लिया गया है फैसला

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान को सख्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है। MHRSD ने कहा है कि जहां पर लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है वहां पर लगातार जांच भी होनी चाहिए। नए नियम के अनुसार अगर कोई कंपनी लेबर नियमों का उल्लंघन करती है तो उसे इलेक्ट्रॉनिक वार्निंग दी जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक वार्निंग मिलने के करीब 3 दिन के अंदर ही मामले को ठीक करना होगा। इसी दौरान खबर की जानकारी मंत्रालय को भी ईमेल के जरिए देनी होगी। अगर कोई प्रतिष्ठान इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी इंस्पेक्टर को यह सलाह दिया गया है कि मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड जांच अभियान के दौरान उनके साथ होना चाहिए। अधिकारी कंपनी का फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक डिटेल मांग सकते हैं जो कंपनी को प्रदान करना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment