सऊदी : हज तीर्थ यात्रियों के लिए लॉन्च किया गया digital identity service, ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा कार्ड

Satyam Kumari16 May 20241 min read0 viewsSaudi

हज तीर्थ यात्रियों के लिए लांच की गई सेवा

सऊदी आंतरिक मंत्रालय के द्वारा हज तीर्थ यात्री के लिए नई सेवा लांच की गई है। Ministry of Interior के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि हज तीर्थ यात्रियों के लिए digital identity service लॉन्च किया गया है। Kingdom’s Vision 2030 के तहत तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बताते चलें कि Ministry of Foreign Affairs, the Ministry of Hajj and Umrah, और the Saudi Data and Artificial Intelligence Authority (SDAIA) ने मिलकर तीर्थ यात्रियों के लिए डिजिटल आईडी डेवलप किया गया है।

तीर्थ यात्री आसानी से साबित कर सकेंगे अपनी आइडेंटिटी

इस बात की जानकारी दी गई है कि Absher और Tawakkalna platforms की मदद से आईडी के जरिए अपनी आइडेंटिटी पूरी कर पाएंगे। इससे तीर्थ यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं को बेहतर किया जा सकेगा। तीर्थ यात्रियों की आसानी के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment