सऊदी : हज तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी है यह गाईड लाइन, 1 लाख से अधिक उल्लंघन किया गया दर्ज

Satyam Kumari9 June 20241 min read0 viewsSaudi

कई इलाकों में विजिट विजा होल्डर्स को नहीं है प्रवेश की अनुमति

सऊदी हज मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी की मक्का सहित कई इलाकों में विजिट विजा होल्डर्स को प्रवेश की अनुमति नहीं है ताकि हज तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कहा गया है कि तमाम चेतावनी के बावजूद भी कई लोगों को इन नियमों का उल्लंघन करते पाया गया है।

अभियान के जरिए आरोपियों को किया जा रहा है गिरफ्तार

Visit visa पर प्रवेश की कोशिश करने वाले आरोपी, नकली हज अभियान चलाने वाले और तीर्थ यात्रियों को आवेदन तरीके से एंट्री करवाने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इस दौरान 153,000 visit visa holders को हज नियम उल्लंघन, 140 fake Hajj campaigns और 64 transporters को गिरफ्तार किया गया है।

तीर्थ स्थलों पर प्रवेश के लिए तीर्थ यात्रियों के पास Hajj permits का होना जरूरी है। ऐसा न होने की स्थिति में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बिना हज परमिट के पकड़े जाने पर SR10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment