सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी, 14 जून तक आसानी से कर सकते हैं डिटेल्स में बदलाव

Satyam Kumari24 May 20241 min read0 viewsIndia

आधार कार्ड को आसानी से कर सकते हैं अपडेट

भारत में नागरिकों की किसी भी तरह के अधिकारी काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए सभी नागरिकों का अपना आधार कार्ड अपडेट रखना चाहिए। आधार कार्ड पर जितने भी डिटेल होते हैं जैसे कि बायोमैट्रिक डाटा,नाम, पता आदि सब अपडेट होने चाहिए जरूरी काम के समय किसी तरह की परेशानी ना हो।

अगर आपके आधार कार्ड पर किसी तरह की डिटेल अपडेट करने की जरूरत है या आधार कार्ड 10 साल से पुराना हो चुका है तो आपको इसे अपडेट करा लेना चाहिए। UIDAI के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भी आधार कार्ड पर अपनी जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

14 जून 2024 तक फ्री में आधार कार्ड कर सकते हैं अपडेट

यूआईडीएआई के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 14 जून 2024 तक फ्री में आधार कार्ड को अपडेट किया जा सकता है। कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो उसे इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।

 

Share:

Comments

Leave a comment