सीतामढ़ी के कामगार ने ड्रीम 11 एप पर जीता 1 करोड़, तुरंत Flight Ticket लेकर पहुंचे घर, अब शुरू करेंगे अपना बिजनेस

Satyam Kumari17 January 20251 min read0 viewsIndia

हजारों लोग ड्रीम 11 एप पर अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन इसमें से बहुत कम ही लोग करोड़पति बन पाते हैं। सीतामढ़ी के रहने वाले एक व्यक्ति को इस ऐप के जरिए 1 करोड़ रुपए जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह विजेता बैरगनिया के रहने वाले चंदू साह के पुत्र चंद्रभूषण हैं। जाहिर सी बात है यह जीतकर काफी खुश हैं।

मुंबई में रहकर अपने पिता के साथ करते हैं मजदूरी

इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि पिता और पुत्र दोनों मुंबई में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। जैसे ही उन्हें जीत की खबर मिली वह मुंबई से हवाई जहाज से सीतामढ़ी आ गए। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने ड्रीम 11 में 49 रुपए लगाया था। कंपनी में काम करने के दौरान ही उन्हें बताया गया कि वह 1 नंबर पर चल रहे हैं।

बाद में उन्हें बताया गया है उन्होंने 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। खबर मिलते ही वह घर लौट आया है और उसका कहना है कि अब वह मजदूरी करने नहीं जाएगा बल्कि अपना खुद का बिजनेस खोलेगा। चंद्रभूषण के खाते में टैक्स काटकर बाकी पैसे भी भेज दिए गए हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment