सुपरस्टार रजनीकांत को यूएई सरकार ने GOLDEN VISA से किया सम्मानित, एक्टर ने व्यक्त की खुशी

Satyam Kumari25 May 20241 min read0 viewsIndia

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को हाल ही में मिला यूएई गोल्डन वीजा

भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को हाल ही में यूएई गोल्डन वीजा मिला है। उनका एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें उन्होंने सम्मान के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा प्राप्त करके वह काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त युसूफ अली और सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

बताते चले कि अभी फिलहाल ही वह अबू धाबी गए थे और उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमए यूसुफ अली को इसके लिए शुक्रिया अदा किया है।

BAPS मंदिर का किया दर्शन

अपनी इस विजिट के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत ने पहले हिंदू मंदिर BAPS का भी दर्शन किया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रजनीकांत जी को पूजा अर्चना करते देखा जा सकता है। इनके अलावा सलमान खान, संजय दत्त, कृति सेनन जैसे सुपरस्टार को भी इस वीजा से नवाजा जा चुका है।

https://x.com/Dir_Suresheav/status/1793633249262235954

Share:

Comments

Leave a comment