सोलन में प्रवासी कामगारों की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

Satyam Kumari4 April 20251 min read0 viewsExtra

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से हादसे की खबर मिली है जिसमें प्रवासी कामगारों की झुग्गियों में आग लग गई है। यह हादसा वर्मा काॅलोनी में दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ है। इस कॉलोनी में करीब दो दर्जन झुग्गियां हैं जिसमें आग लगने के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।

आग किस कारण से लगा यह पता नहीं चल पाया है

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह आग किस कारण से लगा अभी इसके पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने का काम शुरू कर दिया गया। आग लगने के बाद चारों तरफ भागदौड़ शुरू हो गई थी।

चारों तरफ आसमान में काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। इस महीने में तेज हवाएं चलती हैं जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लेना शुरू किया। जैसे ही इसकी सूचना मिली तुरंत ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई।

Share:

Comments

Leave a comment