स्कैन रिपोर्ट देख चकरा गए डॉक्टर्स, सर्जरी में व्यक्ति के पेट से निकली 5 इंच लंबी सिलाई की सुई

Satyam Kumari5 April 20251 min read0 viewsIndia

हैदराबाद के King Koti District Hospital में अजीब सा मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने एक ड्राइवर के पेट से 5 इंच लंबी सिलाई की सुई निकाला गया है। नल्लाकुंटा, हैदराबाद में रहने वाले मुरली नामक व्यक्ति के साथ यह हुआ है।

शुक्रवार को की गई सर्जरी

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि यह सर्जरी शुक्रवार को डॉ. वेंकटेश, डॉ. बालराज और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट श्रीमंथ के नेतृत्व में की गई। बताया गया कि वह व्यक्ति पिछले 3 महीने से पेट दर्द से काफी परेशान था जिससे किसी भी तरह से राहत नहीं मिल पा रहा था। मुरली ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कोई चीज़ अंदर से चुभ रही है।

इसके बाद डॉक्टरों ने स्कैन सहित बाकी सभी जांच किया जिसके बाद उसके पेट में सुई जैसी वस्तु होने की संभावना जताई गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का फैसला लिया। जिसके बाद 5 इंच लंबी सिलाई की सुई उसके पेट से निकली। यह पता नहीं चल पाया है कि सूई उसके पेट में आखिर गई कैसे।

Share:

Comments

Leave a comment