स्मॉल फाइनेंस बैंक का Fix Deposit के ब्याज दरों में बदलाव, 16 अप्रैल से 8.05% तक इंटरेस्ट रेट लागू

Satyam Kumari22 April 20251 min read1 viewsFinance

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा रेपो रेट में बदलाव किया गया है जिसके बाद बैंकों के द्वारा भी फिक्स डिपाजिट की ब्याज दर में बदलाव किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का एक सुरक्षित विकल्प लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई फर्क नहीं पड़ता है। IDFC first bank ने अपने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है।

AU Small Finance Bank ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया

बताते चलें कि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार AU Small Finance Bank ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक अब ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3 करोड़ से कम की रकम पर 4.25% से लेकर 8.05% का ब्याज दर मिल रहा है।

सबसे अधिक ब्याज दर 18 महीने के टेन्योर पर जनरल ग्राहकों को 7.75% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 8.05% ब्याज दर मिल रहा है। कहा गया है कि नया ब्याज दर 16 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। वहीं IDFC FIRST Bank के द्वारा 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3 करोड़ से कम की रकम पर 3% से लेकर 7.50% का ब्याज दर मिल रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment